Bank of Baroda Office Assistant Vacancy 2025: देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंकों में से एक बैंक ऑफ बडौदा ने ऑफिस असिस्टेंट यानी Peon के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म आमंत्रित किए हैं, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 3 मई 2025 से शुरू हो चुकी है इस आर्टिकल में बैंक ऑफ बडौदा ऑफिस असिस्टेंट चपरासी भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपके साथ साझा की गई है।

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा में चपरासी के पद पर नियुक्त होने का शानदार मौका है यह भर्ती देशभर की विभिन्न बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखाओं में 500 रिक्त पदों पर की जा रही है जो सब-स्टाफ कैडर के अंतर्गत नियमित रूप से नियुक्त होंगे इसके लिए मात्र 10वीं पास कर चुके सभी महिला और पुरुष अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म भर सकते हैं आवेदन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 23 मई 2025 रखी गई है।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा जारी ऑफिस असिस्टेंट चपरासी भर्ती अधिसूचना के तहत शैक्षणिक योग्यता मात्रक दसवीं पास रखी गई है योग्य अभ्यर्थी 23 मई 2025 तक bankofbaroda.in पर जाकर की अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भर सकते हैं भर्ती संबंधी पात्रता चयन प्रक्रिया आवेदन शुल्क भर्ती पदों से संबंधित जानकारी आप अधिसूचना में देख सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती पदों का विवरण:
राज्य | पदों की संख्या |
---|---|
राजस्थान | 46 |
उत्तर प्रदेश | 83 |
गुजरात | 80 |
महाराष्ट्र | 29 |
कर्नाटक | 31 |
तमिलनाडु | 24 |
बिहार | 23 |
मध्य प्रदेश | 16 |
आंध्र प्रदेश | 22 |
असम | 04 |
चंडीगढ़ | 01 |
छत्तीसगढ़ | 12 |
दादर नगर हवेली | 01 |
दमन एवं दीव | 01 |
दिल्ली | 10 |
गोवा | 03 |
हिमाचल प्रदेश | 03 |
जम्मू एंड कश्मीर | 01 |
झारखंड | 10 |
केरल | 19 |
मणिपुर | 01 |
नागालैंड | 01 |
उड़ीसा | 17 |
पंजाब | 14 |
तेलंगाना | 13 |
वेस्ट बंगाल | 14 |
उत्तराखंड | 10 |
Total | 500 |
आयु सीमा:
बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी पदों पर आवेदन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष रखी गई है आयु गणना 1 मई 2025 को आधार मान करके की जाएगी और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भर्ती नियमों के तहत छूट दिए जाने का प्रावधान है
बैंक ऑफ बड़ौदा आवेदन शुल्क:
सामान्य, ईडब्ल्यूएस तथा ओबीसी वर्ग के लिए ₹600 शुल्क भुगतान करना होगा जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिक, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को ₹100 शुल्क देना होगा ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या अन्य किसी माध्यम से ऑनलाइन कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा चपरासी भर्ती शैक्षणिक योग्यता:
बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने हेतु शैक्षणिक की योग्यता मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड से 10वीं पास कर चुके अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है, इसके अलावा अभ्यर्थी उस राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा पढ़ने लिखने और बोलने में सक्षम होना चाहिए जहां से भी आवेदन फॉर्म भर रहे हैं
सिलेक्शन प्रोसेस:
बैंक ऑफ़ बड़ौदा चपरासी पदों पर अभ्यर्थियों का सिलेक्शन ऑनलाइन आधारित लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 80 मिनट का समय दिया जाएगा।
प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा जिसमें अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता, अंकगणित, मनोवैज्ञानिक यानी रीजनिंग से संबंधित प्रश्न होंगे, परीक्षा में 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगा ऑनलाइन परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को स्थानीय भाषा परीक्षण देना होगा।
ऑफिस असिस्टेंट पदों पर वेतनमान:
ऑफिस असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को वेतन प्रतिमाह ₹19,500 से ₹37,815/- हर महीने दिया जाएगा इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएगी।
Bank of Baroda Office Assistant Vacancy 2025 Apply Form:
बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिस असिस्टेंट चपरासी के पदों पर आवेदन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करें
- सबसे पहले बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट http://bankofbaroda.in/ पर जाएं
- उसके बाद होम पेज पर दिए जा रहे हैं “Careers” सेक्शन में “Current Opportunities” के विकल्प पर क्लिक करें
- अब आप भर्ती नोटिफिकेशन को डाउनलोड करके ध्यान से पढ़ें और फिर “Apply Now” पर क्लिक करें
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें
- आवेदन फार्म लेने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास जरूर रखें